Uttarakhand News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड भ्रमण पर आ सकते हैं, जनसभा को भी संबोधित करेंगे

Ad

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि उनके भ्रमण की पुष्टि नहीं लेकिन पार्टी के भीतर, इसकों लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ का दौरा अक्टूबर में कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्तूबर को वह चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय ग्रामीणों से भी मिलेंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। तीन दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गुंजी का भ्रमण किया था और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की चर्चाएं शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी ये दौरा बेहद अहम हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top