Uttarakhand News

उत्तरकाशी ब्रेकिंग : 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बस , 16 लोगों की मौत

Ad

टिहरी: बारिश से पहाड़ी इलाकों में यातायात को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच उत्तरकाशी जिले के चंबा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर सुरियाधार के पास उत्तराखण्ड परिवहन की रोडवेज़ बस 250 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का कार्य चल रहा है। गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है। खबरों के मानें तो सड़क हादसा गुरुवार सुबह 8 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि (संख्या UK 07 PA 1929) में 30 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चम्बा उत्तरकाशी मोटरमार्ग के किरगनी के पास बस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया हैसीएम ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य करने व घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने आवश्यकता होने पर घायलों को एम्स लाने के लिए चम्बा में हेलीकाप्टर भी उपलब्ध करा दिया है।मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है।मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व सुबोध उनियाल को घटना स्थल पर जाने के दिए निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top