Uttarakhand News

उत्तराखंड शासन का आदेश जारी, 1992 बैच के आईएएस को बनाया गया मुख्य सचिव

Ad

देहरादून: शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। शासन की ओर से नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। बर्द्धन 1992  बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के आधार पर उनका मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा था। बता दें कि आनंद बर्द्धन  ने आबकारी ,गृह ,सिंचाई ,वन,उच्च शिक्षा जैसे महकमो में शानदार काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top