Uttarakhand News

धोनी के परिवार ने भी मनाया हरेला, Instagram पोस्ट के जरिए उत्तराखंड वासियों को दी बधाई

Uttarakhand News: 17 जुलाई को पूरा उत्तराखंड हरेला पर्व मना रहा है। स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी है। इस त्योहार की काफी मान्यता है। उत्तराखंड के लोग हरेला पर्व के साथ सावन मास मनाना शुरू करते हैं। हरेले के दिन घर के बड़े छोटों को आर्शीवाद देते हैं। इसके अलावा प्रकृति के साथ भी देवभूमि के इस लोकपर्व का नाता है। उत्तराखंड में हरेला पर्व के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। राज्य से बाहर रहने वाले भी इस त्योहार को मानता है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जो कि हरेला पर्व को लेकर डाला गया है। ये पोस्ट भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मे पोस्ट किया है। कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट को हजारों लोगों ने पसंद किया है। ( Sakshi Dhoni post on Harela)

उत्तराखंड के लोगों को महेंद्र सिंह धोनी से इस बात को लेकर नाराजगी है कि वो कभी नहीं बोलते कि उनका देवभूमि से नाता है, हालांकि साक्षी धोनी कई बार उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। साक्षी ने अब हरेले को लेकर पोस्ट किया है यानी उनके परिवार ने भी हरेला पर्व मनाया होगा। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी जो शादी से पहले साक्षी रावत थी. उनकि शादी साल 2010 में हुई थी। ये शादी पहाड़ी रीति रिवाज के साथ हुई थी और साक्षी कुमाऊंनी परिधान में नजर आई थी। आज भी दोनों की शादी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ( Sakshi Dhoni and MS Dhoni in uttarakhand

महेंद्र सिंह धोनी और उनका परिवार उत्तराखंड कई बार छुट्टी मनाने के लिए आ चुका है। धोनी का परिवार जब भी उत्तराखंड से जुड़ी बाते करता है तो फैंस काफी खुश हो जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। धोनी भारतीय टीम में शामिल होने से पहले अल्मोड़ा आए थे और तब से लोगों को उनका इंतजार है। वर्ष 2004 में महेंद्र सिंह धोनी का परिवार आखिरी बार अपने गांव आया था।  उनका जनेऊ भी उनके गांव में हुआ था। ( MS Dhoni and almora Connection)

To Top