Nainital-Haldwani News

कुमाऊं से रेलवे भर्ती पर जाने वाले ध्यान दें, छपरा से लालकुआं तक चलेगी विशेष ट्रेन

Ad

Lalkuan: Uttarakhand: Train: Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर द्वारा आयोजित सहायक लोको पायलट (ए.एल.पी.) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05187/05188 छपरा-लालकुआँ-छपरा परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी छपरा से 24 से 28 नवम्बर, 2024 तक और लालकुआँ से 25 से 29 नवम्बर, 2024 तक 05 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

05187 छपरा-लालकुआँ परीक्षा विशेष गाड़ी

  • यह गाड़ी 24 से 28 नवम्बर, 2024 तक छपरा से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए लालकुआँ 06.30 बजे पहुंचेगी।
  • यात्रा के दौरान यह गाड़ी सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, करनैलगंज, जरवल रोड, बाराबंकी, गोमती नगर, बादशाह नगर, लखनऊ जं., सिधौली, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकरननाथ, मैलानी, पीलीभीत और भोजीपुरा से होकर गुजरेगी।

05188 लालकुआँ-छपरा परीक्षा विशेष गाड़ी

  • यह गाड़ी 25 से 29 नवम्बर, 2024 तक लालकुआँ से 19.30 बजे प्रस्थान करेगी और छपरा 15.30 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी यात्रा में यह गाड़ी भोजीपुरा, पीलीभीत, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली, लखनऊ जं., बादशाह नगर, गोमती नगर, बाराबंकी, जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और सीवान से होकर चलेगी।

इस विशेष गाड़ी में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 15 और एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल हैं। शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top