Nainital-Haldwani News

UKSSSC मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी में पहले से मामला दर्ज है

Ad

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ लगातार आरोपियों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में 27वें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी की पहचान शशिकांत उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला बताया जा रहा है जो इन दिनों हल्द्वानी में रह रहा था। उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी मुकदमा दर्ज है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

शशिकांत के उत्तराखंड में चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में 35 अभ्यर्थियों को पेपर याद करवाया था, जिन्हें एसटीएफ ने चिन्हित कर लिया है। आगे पढ़ें…

शशिकांत के उत्तराखंड के हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हैं। इन परीक्षा केंद्रों में अब तक 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं। गिरफ्तारी का नंबर लगातार बढ़ रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस लिस्ट में कई और नाम भी शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top