Tehri News

पिता के निधन के बाद मां बनी सहारा, टिहरी की मुस्कान ममगांई ने उत्तीर्ण की 3 सरकारी नौकरियां

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस बार आपने कई युवाओं की कहानी सुनी होगी, जिन्होंने एक साथ कई प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है। उत्तराखंड में ये संख्या लगातार बढ रही है। पिछला साल पेपर लीक की बात करने में बिता था, वहीं इस वर्ष युवाओं ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस लेख में हम आपकों टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र के डोब गांव निवासी मुस्कान ममगांई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फॉरेस्ट गार्ड, उत्तराखंड पुलिस एवं पटवारी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है। ( Story of Muskan Mamgai)

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों पटवारी भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हुए थे। इसके बाद कई युवाओं के नाम सामने आए जिन्होंने 2-3 प्रतियोगी परीक्षाओं को पास किया है। इस लिस्ट में मुस्कान ममगांई का नाम जुड़ गया है। फॉरेस्ट गार्ड, उत्तराखंड पुलिस एवं पटवारी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मुस्कान के लिए पिछले कुछ साल आसान नहीं थे। जानकारी के मुताबिक मुस्कान जब ढ़ाई साल की थीं तब उनके पिता बृजमोहन ममगांई का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उन्होंने लगभग 14-15 साल बिस्तर पकड़ लिया। बच्ची को पिता का प्यार नहीं मिला लेकिन मां ने हिम्मत को बनाए रखा। मुस्कान की मां का नाम पुष्पा देवी है। बच्चों की पढ़ाई के साथ ही वो अपने पति की देखभाल में वर्षों से कर रही थीं। (Muskan Mamgai Government Exams)

वर्ष 2016 में मुस्कान के पिता का निधन हो गया। ये पल बच्चों और मां के लिए मुश्किल था। ऐसे में मां ने बच्चों की पढ़ाई के लिए हर तरह की चुनौतियों का सामना करने का फैसला किया। बच्चों ने भी मां के इस संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने दिया। मुस्कान ने बिना कोचिंग की मदद से सभी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ललूडीखाल इंटर कॉलेज टिहरी गढ़वाल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर से स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। मुस्कान ने पुलिस सेवा को ज्वाइन किया है। मौजूदा वक्त में उनकी हरिद्वार में ट्रेनिंग चल रही है।मुस्कान की बड़ी बहन नूतन वर्ष 2016 में उत्तराखंड पुलिस में चयनित होकर वर्तमान में देहरादून में कार्यरत है। ((Muskan Mamgai Uttarakhand Police)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top