Uttarakhand News

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, उत्तराखंड के दो जवान आतंकी मुठभेड़ में शहीद

Ad

देहरादून: राज्य के दो जवान भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और उन्होंने आतंकियों को घेर लिया। आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सैन्य प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पूरा उत्तराखंड दशहरे पर्व मना रहा है लेकिन इस खबर ने पर्व के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।

बता दें कि बीते हफ्ते में विपिन सिंह और सुनीत सैनी भी शहीद हुए थे। उत्तराखंड दोनों ही जवानों के जाने का गम भूला नहीं था कि दो अन्य जवानों की शहादत की खबर सामने आ गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top