Uttarakhand News

उत्तराखंड में पहाड़ों में बर्फबारी के बाद बदला मौसम, विभाग ने 20 फरवरी तक दिया अपडेट

Ad

Uttarakhand News: Weather Report: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है, और प्रदेशभर में वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। चारधाम और आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की वर्षा के दौर देखने को मिले, जिससे पारे में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि आज मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे और दून में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। चारधाम समेत हेमकुंड साहिब, औली, गोरसो, हर्षिल और अन्य चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात देखने को मिला।

आगे का मौसम: शुष्क रहेगा मैदान, बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद, 20 फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में और अधिक वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top