Jobs

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अपडेट, वन दरोगा के 124 पद पर भी होगी भर्ती

Ad

Uttarakhand: Job News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब वन दरोगा के 124 पद भी इन भर्तियों में शामिल कर दिए गए हैं। पहले जारी किए गए विज्ञापन में इन पदों की संख्या का उल्लेख नहीं था, लेकिन अब यह पद भी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन गए हैं। इससे कुल रिक्त पदों की संख्या 241 से बढ़कर 365 हो गई है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 6 फरवरी से हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आधिकारिक जानकारी
UKSSSC के सचिव एसएस रावत ने जानकारी दी कि 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। उस वक्त वन दरोगा के पदों की संख्या स्पष्ट नहीं थी, इसलिए उन्हें शून्य दिखाया गया था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 124 वन दरोगा पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है।

रिक्त पदों की सूची
पहले जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न विभागों में निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

सहायक कृषि अधिकारी (वर्ग-1, रसायन शाखा) – 7 पद

प्राविधिक सहायक (वर्ग-1, अभियन्त्रण शाखा) – 3 पद

वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक (डेयरी विकास विभाग) – 3 पद

प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) – 6 पद

पर्यवेक्षक (खाद्य प्रसंस्करण शाखा, वर्ग-3 – कैनिंग) – 19 पद

पर्यवेक्षक (पाक कला/कुकरी) – 1 पद

मशरूम पर्यवेक्षक (वर्ग-3) – 5 पद

प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) – 6 पद

प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) – 6 पद

पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग) – 120 पद

प्रयोगशाला सहायक – 7 पद

स्नातक सहायक – 2 पद

फार्मासिस्ट (कारागार विभाग) – 10 पद

कैमिस्ट (जल संस्थान) – 12 पद

फोटोग्राफर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) – 3 पद

प्रतिरूप सहायक (सिंचाई विभाग) – 25 पद

वैज्ञानिक सहायक – 6 पद

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
आवेदन प्रक्रिया www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क – ₹300

एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क – ₹150

इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं और सभी संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top