Uttarakhand News

एक बार फिर उत्तराखंड पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इस बार पहाड़ी गाने में डांस वायरल

Ad

Utttarakhand: Dhoni: Dance: ये तो सब को पता है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से गहरा संबंध है। धोनी का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। साल 2023 में धोनी अल्मोड़ा पहुंचे थे और अब वो एक बार फिर उत्तराखंड पहुंचे हैं। धोनी ने ऋषिकेश में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की और पहाड़ी गाने में डांस भी किया। डीजे पारस ने इस डांस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिछले साल वनडे विश्वकप के दौरान धोनी पत्नी और दोस्तों के साथ उत्तराखंड दौरे पर थे। धोनी अपने अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली (जिला अल्मोड़ा) पहुंचे थे। धोनी और साक्षी ने गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बातचीत की। इस दौरान धोनी का भव्य स्वागत हुआ। साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की थी। इस पूरे दौरे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top