Nainital-Haldwani News

बेटी ने किया कमाल, मिलेगा इंस्पायर अवॉर्ड, गर्व महसूस कर रहा है उत्तराखण्ड

Ad

हल्द्वानी: कुछ नया करने की जिद ने हल्द्वानी मिताक्षी कर्नाटक को वायरल कर दिया। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली मिताक्षी का कारनामा पूरे राज्य में वाहवाही लूट रहा है। इसके चलते उन्हें इंस्पायर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड विज्ञान के क्षेत्र में अपना मनवा रहे छात्र-छात्रों को दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सिंथिया स्कूल में पढ़ने वाली मिताक्षी ने बिजली बनने ता अनोखा तरीखा खोजा है जिससे खर्च काफी कम हो सकेगा। उन्होंने पंखे में डायनमों लगाकर उससे बिजली पैदा करने वाला यंत्र लगाया है। मिनाक्षी की मानें तो जब पंखा चलेगा उसे साथ डायनमों भी घूमेगा जिससे बिजली पैदा होगी। इससे बिजली को स्टोर भी किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि अगस्त में इसका पंजीकरण हुआ था। इसके बाद उनका चयन जिला स्तर पर किया गया। इसके बाद भीमताल में उन्होंने अपने मॉडल को पेश किया और 47 प्रतिभागियों में से टॉप 4 में जगह बनाई। अब उन्हें स्टेट लेवल की तैयारी करनी है। मिताक्षी के अलावा स्टेट लेवल के लिए हिमानी बिष्ट राइंका भूमियाधार, सेंट मेरी स्कूल की ममता जोशी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठा मनीषा रौतेला का चयन हुआ है। चयन हुए सभी प्रतिभा 11-12 फरवरी को राजधानी देहरादून में होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

मिताक्षी के इस कार्य की काफा प्रसन्ना की जा रही है और उन्हें विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उन्हें 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मिताक्षी ने अपनी कमायाबी के पीछे अपने गुरूजनों का हाथ बताया। मिताक्षी की कामयाबी पर स्कूल के प्रबंधक प्रवींद्र रौतेला ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मिताक्षी ने पूरे शहर का नाम रोशन किया है। आने वाले दिनों में मिताक्षी शहर ही नहीं देश का नाम रोशन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top