Uttarakhand News

नैनीताल: कोरोना काल के बीच प्रदेश सरकार ने इन लोगों को दी 30 जून तक छूट

Ad

नैनीताल प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के मामले में बड़ी राहत दी हैं। उन्हें प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 30 जून तक छूट रहेगी। यह जानकारी मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या ने दी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने पेंशनरों को बीते वर्ष भी प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि में छूट दी थी। यह छूट फरवरी में समाप्त हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवधि में कई पेंशनरों ने पेंशन स्वीकृति के लिए जिला कोषागार व उपकोषागार जाकर अपने दस्तावेज जमा भी कराए। अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए शासन ने पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट की अवधि 30 जून तक कर दी है। इस सम्बन्ध में सचिव वित्त अमित नेगी द्वारा निदेशक कोषागार, पेंशन व हकदारी को पत्र भेजकर छूट की सीमा बढाने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

उत्तराखंड में दादागिरी की हद,ड्यूटी जा रहे फौजी को पुलिस ने पीटा,पिता पर भी चलाए डंडे

हल्द्वानी: 6 दिन के Curfew में इन सेवाओं को मिलेगी छूट, 15 बिंदुओं पर डाले नजर

हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले के तीन शहरों में 27 अप्रैल से 3 मई तक Curfew लगाया गया

हल्द्वानी: युद्ध स्तर पर चल रहा है काम, कुछ ही दिनों में तैयार होगा ऑक्सीजन युक्त अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top