Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में स्वाइन फ्लू का कहर, हॉस्पिटल में एक और मरीज ने तोड़ दम

Ad

देहरादून: राज्य में स्वाइन फ्लू ने सनसनी मचाई हुई है। इस बीमारी के चलते एक और मरीज की मौत हुई है। यह आंकड़ा अब बढ़कर 16 हो गया है। खबर के अनुसार मृतक ऋषिकेश का रहने वाला था। उसका इलाज पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने कहा कि ऋषिकेश निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई। उसको सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार, सीने में दर्द आदि की समस्या थी। उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजधानी में  स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है, जिसमें से 16 की मौत हो गई। मृतकों में एक फ्रांस का नागरिक भी शामिल है. मृतक फ्रांसीसी नागरिक की पहचान 72 वर्षीय पियरे रेनियर्स के रूप में हुई थी।

प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें अकेले श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 13 मरीजों की मौत हुई है।  इस तरह राज्य में एक माह से भी कम समय में स्वाइन फ्लू का वायरस 56 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीस से अधिक मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हो रहे है। पूरे राज्य में सनसनी है लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य बीमारी के लड़ने के लिए पूर्ण व्यवस्था होने की बात कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top