Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मस्ती के बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

Ad

नैनीताल: मौसम के करवट बदलते ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मंगलवार रात से शुरू बर्फबारी के बाद शिमला, मसूरी, मनाली ,नैनीताल,मुनस्यारी,मुक्तेश्वर समेत कई हिल स्टेशनों की रौनक बढ़ गई है। शिमला में यह सीजन की पहली बर्फबारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोहतांग, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, सिरमौर की चूड़धार समेत धौलाधार की ऊंची चोटियों पर भी काफी बर्फबारी हुई। रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के मद्देनजन जिला प्रशासनों ने ऐहतियाती कदम उठा लिए हैं।

कुल्लू प्रशासन ने टूरिस्टों के लिए अलर्ट जारी करते हुए उन्हें ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर न जाने की अडवाइजरी दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमपात का सीधा असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी के मैदानी इलाकों में पड़ा है। दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भले ही मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी और बारिश की ,वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर और भी जबरदस्त रूप ले लेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 11 दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार नज़र आ रहे हैं।

पारे में भी गिरावट आने की संभावना है और हवा चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब के साथ साथ औली में भी बर्फबारी हो रही है। मसूरी में भी जल्द ही बर्फ पड़ने के आसार नज़र आ रहे हैं। अब ये भी जानिए ठंड के दौरान आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top