Rudraprayag News

पीएम मोदी ने केदारनाथ में कहा… आने वाला दशक उत्तराखंड का है

Ad

देहरादून: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा पीएम ने करीब 18 मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी प्रतिमा का अनावरण किया। अपने इस दौरे में पीएम मोदी ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की पुनर्निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर कल मैं अपने सैनिकों के साथ था। आज मैं सैनिकों की भूमि पर हूं। केदारनाथ में आई त्रासदी के बारे में सोच कर मन विचलित होता है। इस दौरान पीएम भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद लोगों को लग रहा था कि क्या उनका केदार कभी फिर से खड़ा हो पाएगा लेकिन मुझे विश्वास था कि केदारनाथ पूरी आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा। केदार के विकास कार्यों पर मेरी नजर रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। सदियों बाद अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं। पीएम ने कहा कि पहले कहावत थी कि पहाड़ का पानी और उसकी जवानी पहाड़ के काम नहीं आती है। मैंने इसे बदलने की कोशिश की है। हम पलायन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हमने वन सैनिकों की रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। बीते सौ साल में जितने श्रद्धालु उत्तराखंड नहीं आए वे अगले दस सालों में आएंगे। इसके अलावा उन्होंने पहाड़ों पर टीकाकरण के लिए सीएम पुष्कर धामी की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top