Dehradun News

सड़कें बंद हैं तो हेली सेवा के जरिए अपनों तक पहुंच रहे हैं लोग,तीन दिन में हुई रिकॉर्ड बुकिंग

उत्तराखंड में सड़कें बंद हुईं तो हेली सेवा के जरिए अपनों तक पहुंच रहे लोग, हो रही एडवांस बुकिंग
Ad

देहरादून: सड़कें बंद होने के कारण हवाई सेवा काफी सेवा बनकर उभर रही है। बता दें कि देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा की शुरुआत कर दी गई है । इसी के साथ इसकी एड़वांस बुकिंग भी शुरू हो गई है । पिछले दिनों बारिश से हुई तबाही में सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों को हुआ है। जिस वजह से अभी तक कई जगहों पर वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है ।इसी वजह से लोग अपनों का हाल जानने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर पहाड़ो में बसे प्रियजनों तक पहुंच रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

पवन हंस कंपनी के अधिकारियों के अनुसार 10 नवंबर तक देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए एडवांस बुकिंग हो गई है । कुमाऊं में प्रकृतिक आपदा से जन जीवन अस्त व्यस्त है । अभी तक बचाव अभियान जोरो शोरो से चल रहा है । ऐसे में अपने परिजनों की चिंता महानगरों में रहने वाले परिवार के सदस्यों को सता रही हैं । मार्ग की दुर्दशा देखकर वहां से जल्द नहीं पहुंचा जा सकता। ऐसे में लोग हेलीकॉप्टर सेवा की यात्रा लेना ज्यादा उचित समझ रहे हैं ।

भयंकर बारिश के चलते कुमाऊं में तीन दिन के लिए हेली सेवा को रोकना पड़ा था । बीते बुधवार से यह सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है । प्राधिकरण यूकाडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैता ने बताया कि एडवांस बुकिंग कर लोग हेलीकॉप्टर से सफऱ कर रहे है। अगर आप भी हेलिकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट booking pawanhans.co.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

पिथौरागढ़ में हवाई सेवा से बहुत कुछ आसान होने के आसार नजर आ रहे हैं । ऐसी आपदाओं के दौरान जहां सड़क के माध्यम से जाना मुश्किल लगता है। वहीं अच्छे हेली सेवा से यात्रा आसानी हो सकती है । उम्मीद है कि सड़कों के साथ साथ हवाई यात्रा पर भी ध्यान दिया जाएगा और इसे बेहतर बनाने में प्रशासन योगदान देगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top