Uttarakhand News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना वायरस के चलते चारधाम यात्रा स्थगित

Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को हुई मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। बता दें कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। लिहाजा जब कोरोना को लेकर माहौल सही था तो चारधाम यात्रा को हरी झंडी दे दी गई थी। कुछ समय पहले तक भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा को लेकर स्पष्ट थे। मगर उन्होंने कहा था कि सरकार से बातचीत कर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। इस दौरान अब यह निर्णय ले लिया गया है कि फिलहाल चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने इस फैसले का ऐलान किया है। बता दें कि सिर्फ मंदिर के पुजारियों को ही पूजा करने की अनुमति होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top