Nainital-Haldwani News

सूरत से प्रवासियों को लेकर काठगोदाम पहुंची उत्तराखंड की पहली स्पेशल ट्रेन

Ad

उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए चलने वाली पहली स्पेशल ट्रेन सूरत से काठगोदाम पहुंच गई है। इस ट्रेन में कुमाऊं मंडल के लोग पहुंच रहे थे। सूरत से यह ट्रेन सोमवार सुबह निकली थी। ट्रेन से करीब 1200 प्रवासियों को घर लाया गया है। स्टेशन पहुंचने के बाद सभी प्रवासियों का मेडिकल चैकअप की व्यवस्था नैनीताल जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। सभी को मेडिकल चैकअप ( स्क्रमिंग के लिए) के लिए गौलापार स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम ले जाया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद भेजा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 50 बसें लगाई हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड के लिए सोमवार को पुणे से हरिद्वार के लिए दूसरी ट्रेन चली है। वहीं मंगलवार को दो ट्रेन एक बेंगलुरू से और एक सूरत से हरिद्वार के लिए चलेगी। उत्तराखंड सरकार प्रवासियों को वापस लाने के लिए स्पेशन ट्रेन चला रही है। फिलहाल अभी तक 4 ट्रेनों का अपेडट सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top