Uttarakhand News

स्कूल पढ़ने वाले छात्र हैं रुद्रपुर नाबालिग गैंगरेप मामले के तीनों आरोपी…

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं के प्रति हो रही अपारधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत बदलाव की ओर बढ़ रहा है, समाज विकास की बात कर रहा है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की हालात प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जिला ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना सामने आ रही है। इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी भी नाबालिग है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार 13 साल की किशोरी घर से दुकान की ओर जा रही थी। इसी बीच तीन लड़कों ने उसे अगवा कर लिया। पहले आरोपी नाबालिग लड़की को जबरन एक खेत पर ले गए। जहां आरोपियों ने किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इधर काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच जैसे-तैसे किशोरी ने आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। परिजन उसकी आपबीती सुनकर हैरान रह गए। परिवार ने घटना की  सूचना पुलिस को दी ।

मौके पर आई पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गिरफ्त में आया एक आरोपी 11वीं, दूसरा 12वीं और तीसरा 7वीं का छात्र है। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी भी किशोर है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 363 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top