Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के भुवन चंद्र ने हैदराबाद में योग दिवस पर किया राज्य का नाम रोशन

Ad

हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा देश योग की ऊर्जा में सराबोर था वहीं उत्तराखंड के नैनीताल जनपद निवासी दिव्यांग भुवन चंद्र गुणवंत ने हैदराबाद में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एक मिसाल कायम कर दी। उन्होंने तेलंगाना स्थित कान्हा शांति वनम क्षेत्र में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए न केवल राज्य का नाम रोशन किया बल्कि दिव्यांगजनों के लिए एक सशक्त प्रेरणा बनकर उभरे।

ADVERTISEMENTS Ad

भुवन चंद्र जो कि राष्ट्रीय संस्था ‘सक्षम’ के उत्तराखंड सह-सचिव के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने इस अवसर पर अपने आत्मबल और जज़्बे से सबका दिल जीत लिया। दिव्यांग होते हुए भी उन्होंने योगासन जैसे शीर्षासन, प्राणायाम और कई अन्य कठिन आसनों का अभ्यास कर वहां उपस्थित हज़ारों योग साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में देशभर से हजारों प्रतिभागी शामिल हुए…लेकिन भुवन की विशेष भागीदारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आयोजकों और प्रतिभागियों ने उनके साहस और समर्पण की खुलकर प्रशंसा की।

इस बीच भुवन चंद्र ने कहा कि मैंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। दिव्यांगता मेरे आत्मबल के आगे कभी भी बाधा नहीं बनी। योग ने मुझे जीवन में नई ऊर्जा, स्थिरता और आत्मविश्वास दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top