Uttarakhand News

उत्तराखण्ड की बैडमिंटन सनसनी कुहू गर्ग एशिया चैंपियनशिप में दिखाएगी अपना जलवा

Ad

देहरादून : 20 मार्च 2018 : उत्तराखंड के खिलाडी तमाम खेलों में राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं । आज हम बात करने जा रहे हैं उत्तराखंड की बैडमिंटन सनसनी कुहू गर्ग के बारे में , कुहू गर्ग ने पहले जूनियर वर्ग और फिर बाद में सीनियर वर्ग में कम समय में अपनी पहचान बनाई है । कुहू गर्ग कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी खिताब हासिल कर चुकी है ।

ADVERTISEMENTS Ad

 

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने भारतीय बैडमिंटन टीम में अपनी जगह बना ली है। विश्व रैंकिंग के आधार पर कुहू इस चैंपियनशिप में मिश्रित युगल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 24 से 29 अप्रैल तक वुहान, चीन में बैडमिंटन वर्ल्‍ड फेडरेशन की ओर से बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। चैंपियनशिप के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीआइ) ने सोमवार को खिलाड़ियों की सूची जारी की। जूनियर वर्ग के बाद सीनियर वर्ग में भी अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकीं कुहू ने बेहद कम समय में अपनी रैंकिंग सुधारी है।

मिश्रित युगल वर्ग की विश्व रैंकिंग में वे 75वें पायदान पर हैं, जबकि बीआइ रैंकिंग में वे दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं। अपने प्रदर्शन और रैंकिंग की बदौलत ही कुहू को भारतीय टीम में जगह दी गई है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि ओपन वर्ग में एशियाई चैंपियनशिप खेलने वाली कुहू उत्तराखंड से पहली शटलर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम में जगह बनाने में वे मात्र एक रैंक से चूक गईं। सीनियर वर्ग में हेलास ओपन और ग्रीस ओपन में जीत हासिल करने वाली कुहू राष्ट्रीय स्तर पर भी कई खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top