Pithoragarh News

पिथौरागढ़ की मनीषा पंत को मिली पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में नियुक्ति

Ad

पिथौरागढ़: राज्य के युवा हर क्षेत्र में कमाल कर रहे हैं। भले ही राज्य में संसाधन की कमी हो लेकिन वह इस कमी को अपने संघर्ष से पीछे छोड़ रहे हैं। राज्य में बेटियों की कामयाबी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और वह हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। पिथौरागढ़ की मनीषा पंत ने भी कुछ ऐसा ही किया है। मनीषा का चयन पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर के पद पर हुआ है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

मनीषा ने पिथौरागढ़ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा हासिल की। मनीषा ने यह परीक्षा वर्ष 2020 में उत्तीर्ण की उसके बाद 1 वर्ष देहरादून में ट्रेनिंग करके अभी उन्होंने इस पद के लिए ज्वाइन किया है। मनीषा की इस उपलब्धि पर जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं क्षेत्रवासी भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। मनीषा इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों को देती हैं जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया। उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आगे पढ़ें…

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को पुलिस दूरसंचार विभाग में रिक्त मुख्य आरक्षी पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए राज्य में 43984 व कुमाऊं में 16676 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top