Uttarakhand News

एशिया कप में उत्तराखण्ड के अनुज रावत ने जमाया शानदार शतक

Ad

हल्द्वानी: सीनियर टीम के बाद एशिया कप जीतने का बाद जूनियर टीम भी उसी राह पर निकल चुकी है। पहले मैच में नेपाल को 172 रनों से हारने के बाद अंडर-19 टीम इंडिया ने यूएई को 227 रनों से हरा बड़ी जीत दर्ज की। भारत की ओर से देवदत्‍त पादीक्‍कल (121) और अनुज रावत (102) ने शानदार पारी खेली।वहीं सिद्धार्थ देसाई 6 विकेट लेकर मैच को एकतरफा भारत की ओर किया। उत्तराखण्ड (रामनगर) के अनुज रावत के शतक के बाद राज्य फैंस को काफी खुश है। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्‍त पादीक्‍कल और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए 205 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की राह दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान के चारों और रन बनाए । दोनों के शानदार शतक के बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में  355 रन का बड़ा लक्ष्‍य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम  127 रन पर ही सिमट गई। यूएई के 4 बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम नहीं रहे। यूएई की ओर से मिर्जा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। इसके बाद जॉन ने 24 और कप्‍तान नवाज ने 22 रन की पारी खेली।

उत्तराखण्ड के अनुज की पारी राज्य में वायरल हो गई। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वो लंबी रेस के घोड़े है। अनुज इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम के टेस्ट कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका में 2-0 से सीरीज जीती थी। अनुज का प्रदर्शन श्रीलंका दौरे में भी शानदार रहा था। इसके अलावा अनुज दिल्ली टीम से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने पहले सीजन में तीन पारियों में दो फिफ्टी जमा अपनी प्रतिभा की पहचान घरेलू क्रिकेट को कराई थी।

फोटो सोर्स-इंटाग्राम अनुज रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top