Sports News

झूठ का सहारा लेकर टीम में बनाई जगह, उत्तराखण्ड के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन

Ad

हल्द्वानी:क्रिकेट में उम्र को लेकर की जा रही गड़बड़ी हर सीजन में सामने आती है। उत्तराखण्ड में एक बार फिर टीम में जगह बनाने के लिए गलत राह का सहारा लेना युवा खिलाड़ी को महंगा साबित हुआ। उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम में जगह बनाने वाले स्पर्श जोशी पर बीसीसीआई ने दो साल का बैन लगा दिया है। स्पर्श के जन्मप्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाई गई थी। स्पर्श द्वारा जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली व उत्तराखंड से अलग-अलग जारी कराए गए थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बीसीसीआई ने स्पर्श पर दो साल का बैन लगा दिया है।

बीसीसीआई के जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशन) सबा करीम की ओर से इस मामले में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को ई-मेल कर तलब किया गया है। ई-मेल में बताया गया है कि स्पर्श ने वर्ष 2016-17 में डीडीसीए से खेलने के लिए दिल्ली नगर निगम से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया था और अब वर्ष 2019 में सीएयू से खेलने के लिए उत्तराखंड से भी जन्म प्रमाणपत्र जारी करा दिया, जो नियम का उल्लंघन है।

बीसीसीआई की ओर से स्पर्श के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इस बारे में सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई द्वारा की गई जांच में अंडर-19 टीम के सदस्य स्पर्श जोशी के जन्म प्रमाणपत्र गलत पाए गए हैं।

बता दें कि उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शिरकत कर रही है। टीम ने अपने पहले मैच में मणिपुर को 124 रनों से मात दी। उत्तराखण्ड की ओर से ग्रेटर हल्द्वानी ( गौलापार) के रहने वाले कमल कन्याल ने सर्वाधिक 83 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। कमल के अलावा उत्तराखण्ड की ओर से आर्या सेठी 27,आर्यन शर्मा 31,गौरव जोशी 27,कुशाग्र मलकानी 20,अखिल सिंह रावत 20,अरमान 20, अनमोल 5 और गौरव चौधरी ने 6 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 50 ओवर में उत्तराखण्ड ने 8 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। मणिपुर के गेंदबाजों ने 41 रन भी दिए।

यह भी पढ़ेंः शतक से चूका लेकिन उत्तराखण्ड की जीत में चमका गौलापार का कमल कन्याल

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः आदमखोर गुलदार ने 10 साल की बच्ची को बनाया अपना निवाला

यह भी पढ़ेंः अच्छी खबर, बेंगलुरु के साथ मजबूत होगा उत्तराखंडी कनेक्शन

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, प्रिंसिपल ने छात्रा से की अश्लील हरकत


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top