Sports News

BCCI की हरी झंडी, उत्तराखण्ड के फैंस को देखने को मिलेगा फाइनल का रोमांच

Ad

हल्द्वानी: राज्य में क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। अंडर-23 पुरुष टूर्नामेंट के नॉक आउट 15 मुकाबले राजधानी देहरादून में होंगे, जिसमें फाइनल का मुकाबला भी शामिल है। पहले उत्तराखण्ड में विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल भी होने वाला था लेकिन बाद में उसे बेंगलूरू शिफ्ट हो गया है। बता दें कि अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी के आठ मुकाबलों की मेजबानी देहरादून को पहले ही मिल चुकी थी। सेमीफाइनल और फाइनल की अनुमति मिलने के बाद सीएयू तैयारियों में जुट गया है। उसकी कोशिश होगी कि टूर्नामेंट का शानदार तरीके से आयोजन ताकि भविष्य की राह भी खुल सके।

इस बारे में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि अंडर-23 पुरुष वन-डे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल व फाइनल समेत सात नॉक आउट मैचों की मेजबानी का प्रस्ताव बीसीसीआई को भेजा जा चुका है। इस पर सकारात्मक रुख मिला है। एलीट ग्रुप के आठ मैचों के बाद अब नॉक आउट राउंड के मैचों की मेजबानी भी उत्तराखंड को मिलने की उम्मीद है।

लीट ग्रुप सी के मैच
एक नवंबर, उत्तराखंड बनाम हरियाणा
दो नवंबर, उत्तराखंड बनाम गोवा
चार नवंबर, उत्तराखंड बनाम उड़ीसा
सात नवंबर, उत्तराखंड बनाम हैदराबाद
11 नवंबर, उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़
13 नवंबर, उत्तराखंड बनाम सौराष्ट्र
15 नवंबर, उत्तराखंड बनाम हिमाचल प्रदेश
17 नवंबर, उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा
प्रस्तावित नॉक आउट मैच:
26 नवंबर, क्वार्टर फाइनल 2
26 नवंबर, क्वार्टर फाइनल 1
27 नवंबर, क्वार्टर फाइनल 4
27 नवंबर, क्वार्टर फाइनल 3
29 नवंबर, सेमीफाइनल 2
29 नवंबर, सेमीफाइनल 1
1 दिसंबर, फाइनल

डाटा सोर्स-अमर उजाला

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top