Uttarakhand News

उत्तराखण्ड का एक और मैच रद्द,बारिश से पहले इस खिलाड़ी ने की छक्कों की बरसात

Ad

हल्द्वानी: बारिश ने विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच किरकिरा कर दिया है। उत्तराखण्ड और पुडुचेरी के बीच देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो गया। टॉस जीतकर पुडुचेरी ने उत्तराखण्ड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिछले मुकाबले शानदार अर्धशतक जमाने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद को सागर त्रिवेदी ने एक रन पर पवेलियन पहुंचा दिया। इसके बाद सागर ने करणवीर कौशल 1रन और तन्मय श्रीवास्तव को 7 रनों पर पवेलियन भेज उत्तराखण्ड को संकट में डाल दिया। शुरुआती झटकों के बाद उत्तराखण्ड उभरने में नाकाम रहा। कुछ वक्त के लिए सौरभ रावत और अवनिश सुधा के बीच पांचवे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। सौरभ 17 रन बनाकर फाबिद अहमद का शिकार हुए।

उत्तराखण्ड ने 101 रनों पर 8 विकेट खो दिए थे। खेल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा था लेकिन बारिश से पहले छक्कों की बरसात बाकी थी। जो काम असम के खिलाफ सौरभ रावत ने किया वो पुडुचेरी के खिलाफ तेज गेंदबाज धनराज शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कर दिया। धनराज शर्मा ने 48 गेंदों पर 76 रन ठोक डाले। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। उनकी पारी के बदौलत उत्तराखण्ड की टीम 172 रन पर पहुंच पाई।

धनराज ने अंतिम विकेट के लिए प्रदीप चमोली के साथ 42 रनों की साझेदारी की। बल्लेबाजी में उत्तराखण्ड की ओर से अवनिश सुधा 37 और दीक्षांशु नेगी ने 18 रन बनाए। टीम के चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजी में सागार त्रिवेदी ने 6 विकेट अपने नाम किए लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। मुकाबले के रद्द होने के चलते दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले।

यह भी पढ़ेंः रातों-रात सोशल मीडिया की स्टार बनी हरिद्वार की युवती, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, हल्द्वानी के इन दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः घर के बाहर खड़ी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः स्कूल में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ई रिक्शे में ले गए शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top