Sports News

उत्तराखण्ड के करणवीर कौशल ने जमाया शतक, फिर बने पहले खिलाड़ी

Ad

हल्द्वानी: राजधानी देहरादून में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में टीम उत्तराखण्ड के करणवीर कौशल का शानदार फॉर्म जारी है। करणवीर कौशल ने इस सीजन में पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 103 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के जमाए । करणवीर उत्तराखंड की ओर से सीजन में पहली सेंचुरी जमाने वाले खिलाड़ी बनें हैं। पिछले सीजन में भी यह रिकॉर्ड उनके नाम ही था।

पुडुचेरी के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था और वह विजय हजारे इतिहास में राज्य के लिए पहली सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बनें थे। विजय हजारे के रिकॉर्ड की ओर नजर डाले तो कौशल के खाते में 4 शतक हो गए हैं। उनका बेस्ट 202 रन है। यह पारी उन्होंने सिक्किम के खिलाफ खेली थी।

करणवीर की पारी के बदौलत मेघायल के खिलाफ उत्तराखण्ड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। उत्तराखण्ड की ओर से बल्लेबाजी में तन्मय श्रीवास्तव ने 76 और दीक्षांशु नेगी ने 28 रनों की पारी खेली। मेघालय की ओर से आकाश कुमार और संजय ने 3-3 विकेट हासिल किए। मेघालय के खिलाफ उत्तराखण्ड का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले सीजन में उत्तराखण्ड ने मेघालय को 8 विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः संतान ना होने पर पति ने पत्नी को मार डाला, हुई उम्रकैद

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पिता-बेटी ने खाया जहर, हुई मौत, रुला देगी कहानी

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान की संदिग्ध हालत में मौत, ट्रेन में मिला शव

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड खबर: इस एक्ट्रेस के साथ होगी मनीष पांडे की शादी, तारीख हुई फिक्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top