Uttarakhand News

उत्तराखंड राज्य अपनों के लिए बना ‘अभिभावक’ ,यूक्रेन से लौटे सभी लोगों को मिलेगी निशुल्क सेवा

देहरादून: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी अपने निवासियों की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी है। वहीं कई उत्तराखंडी छात्र स्वदेश वापस लौट गए हैं। वहीं उत्तराखंड शासन की ओर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यूक्रेन से वापस लौटे उत्तराखंड वासियों को मिलेगी घर पहुंचने की निशुल्क सुविधा सरकार द्वारा दी जाएगी। गृह अनुभाग ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ट्रेन, बस और टैक्सी किसी भी माध्यम से निशुल्क घर भेजने की व्यवस्था तैयार की जाएगी। उत्तराखंड राज्य सभी का खर्चा वहन करेगी।

बता दें कि सरकार के प्रयासों से यूक्रेन से लगातार छात्र वापस आ रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके अलावा में कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी भारत लौटे हैं। इसी सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे सभी छात्रों से बात भी की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री लगातार उत्तराखंड के सभी छात्रों की सकुशल भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

To Top
Ad