Uttarakhand News

इंसानियत हुई शर्मसार, अल्मोड़ा में मौसा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Ad

अल्मोड़ा: एक करीबी रिश्तेदार ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ कुकर्म किया। एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा है। मामला अल्मोड़ा के दान्या थाना क्षेत्र का है। मौसा ने अपनी भतीजी (साली की बेटी) को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीडित बच्ची के माता-पिता नहीं है तो वो अपने मौसा के वहां रहती थी। पीडित के भाई को इस बारे में पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑल इंडिया CA परीक्षा में हल्द्वानी के दो छात्रों ने दिखाया दमखम, बढ़ाया राज्य का मान, टॉप 10 में पाई जगह

घटना के अनुसार भनोली के दूरस्थ गांव निवासी 50 साल के तारा राम (बदला हुआ नाम) ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची इस घटना के बाद सदमे में चले गई थी। उसका भाई बाहर नौकरी करता है जब उसने बच्ची को गुमसुम देखने के बात पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म के बारे में बताया। इस घटना के बारे में सुनते ही भाई भौचक्का रहा गया। उसने मौसा की करतूत के बारे में दन्या थाने में मामला दर्ज कराया।

प्रकाश डेंटल टिप्स: अकल के दाढ़ का दर्द होगा दूर, ऐसे किया जाता है पूर्ण उपचार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 376/506 व पॉस्कों अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। एसआई अमर पाल सिंह ने जानकारी दी कि अल्मोड़ा के महिला हॉस्पिटल में बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पीडित के माता-पिता नहीं है। अपने भाई के साथ मौसा-मौसी के वहां रहती थी, जबकि बड़ा भाई बाहर नौकरी करता था और आजकल छुट्टियों में घर आया था।

क्रिकेट के मैदान आ गई खुशखबरी,कर्नाटक प्रीमियर लीग में हल्द्वानी का दीक्षांशु नेगी करेगा कमाल

अब सवाल ये भी उठता है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है। पीडित की मजबूरी का फायदा उठाया गया। उसे सहारा देकर मौसा ने इंसानियत के रिश्ते को तार-तार किया है।मामले के सामने आने के बाद अब पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top