Regional News

ब्रेकिंग भीमताल- होटल के कमरे में विदेशी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ad

  हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम: योगेश शर्मा: भीमताल स्थित ग्रीनवुड होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विदेश से घूमने आए एक सैलानी का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। घटना के सामने आने के बाद होटल प्रबंधक ने मामले की सूचना भीमताल थाना पुलिस को दी। विदेशी सैलानी की पहचान स्टीफन डेनियल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वो करीब 30 मई से भीमताल के ग्रीनवुड होटल में रह रहे थे। अमेरिका के रहने वाले 65 साल के डेनियल टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे ।

मौके पर पहुंची ने डेनियल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और  ग्रीनवुड होटल कर्मियों से पूछताछ की।

 

खबर के मुताबिक दो दिन से जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो गुरुवार सुबह होटल प्रबंधक अजय कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआइ जोगा सिंह और वर्षा कन्याल मौके पर पहुंचे और होटल की दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर डेनियल मृत मिला। शव भी सड़ने लगा था।

यह भी पढ़ें: मनोवैज्ञानिक उपचार देगा मानसिक रोग को मात: डॉक्टर नेहा शर्मा

होटल प्रबंधक के अनुसार डेनियल ने पांच अगस्त की रात्रि सात बजे सूप मांगा था। आठ बजे वेटर केशव ने उनके कमरे में सूप पहुंचा दिया था। फिर छह अगस्त की शाम भी उनसे खाने का मीनू लेने कर्मचारी कमरे में गया था, लेकिन तब डेनियल ने कुछ लेने से साफ मना कर दिया था। साथ ही कर्मचारियों को उनके बुलाने पर ही कमरे का दरवाजा खटखटाने की बात कही थी। डेनियल के पास पैसे भी नहीं थे। इसलिये उसने होटल स्वामी सुमित चैस्टर से वार्ता कर ठहरने की अनुमति मांगी थी। डेनियल अक्सर भीमताल आता था इसलिये उसको सभी लोग जानते थे।

हल्द्वानी: इस क्रिकेट कोच के युवा खिलाड़ियों को मिला बड़े मंच का टिकट, कोई इंडिया खेला तो कोई…

एएसपी हरीश चंद्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि डेनियल की मौत हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज के कारण हुई होगी। शव बिस्तर पर ही था और पास में लैपटॉप भी ऑन था। वहीं होटल प्रबंधन को भी नियमित रूप से अपने वहां रुके पर्यटकों की कुशलक्षेम लेनी चाहिये था। इस लापरवाही पर होटल को सील कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक डेनियल तलाकशुदा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top