Nainital-Haldwani News

उत्तराखण्ड की ये बेटी पीढ़ी के लिए बनेगी मिसाल,किरन की कामयाबी से गदगद हुआ देवभूमि

Ad

हल्द्वानी: कुछ कर गुजरने का सपना देखते कई लोग है लेकिन उसे मंजिल यानी कामयाबी के शिखर पर पहुंचा पाते हैं जिनके परिश्रम के पास पीढ़ी को कुछ देने के लिए होता है। मंजिल कितनी भी कठिन या बड़ी ना हो उनका हौसला हर चुनौती को छोटा ही साबित कर देता है। एक बार फिर उत्तराखण्ड की बेटी की कामयाबी ने ऐसा शोर मचाया है जिससे पूरा देवभूमि गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हल्द्वानी की बेटी किरन भट्ट को नेवी के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। किरन ने ना केवल हल्द्वानी बल्कि पूरे देवभूमि में बेटियों की ताकत की परिभाषा को पीढ़ी के सामने रखा है। सब लेफ्टिनेंट किरन भट्ट को पासिंग आउट परेड में गोल्ड मेडल के अलावा बेस्ट वूमेन व बेस्ट ओवर ऑल कैंडेट का खिताब से भी नवाजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Image may contain: one or more people and text

हल्द्वानी बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई की रहने वाली किरन भट्ट पुत्री कमांडर ख्याली भट्ट मूल रूप से ग्राम पटिया, सोराघाट अल्मोड़ा की रहने वाली है। उनकी मां का नाम मां भगवती भट्ट है। किरन के भाई (केवल भट्ट) व पिता दोने भारतीय फौज में सेवा दे रहे है तो बेटी ने भी देश की ताकत को मजबूत करने की ठान ली। किरन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई विशाखापट्टम स्थित केंद्रीय विद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने मैसूर के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन से एमएसई फिजिक्स व बीएड की पढ़ाई की। इसके बाद किरन ने अपनी जिदंगी देश सेवा को देने का फैसला किया। उन्होंने साल 2017 में किरन का चयन सब लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ।

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

Image may contain: one or more people and outdoor

6 महीने की ट्रेनिग के बाद 26 मई को केरल के इंडियन नेवल एकेडमी एजीमाला में पासिंग आउट परेड में गोल्ड मेडल के अलावा बेस्ट वूमेन व बेस्ट ओवर ऑल कैंडेट का खिताब हासिल किया। बेटी की कामयाबी देख माता-पिता दोनों भावुक हो गए। बहन की कामयाबी से कमांडर भाई भी काफी खुश हैं। वहीं किरन ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। किरन की कामयाबी के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उनके रिश्तेदार उन्हें बधाई दे रहे है।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

 

नोट: हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से किरन भट्ट को उनकी कामयाबी के लिए ढेर सारी बधांई। बेटी बढ़ रही है देश बदल रही है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top