Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के देवेंद्र बिष्ट बनें भारतीय नेशनल फुटबॉल टीम के चयनकर्ता

Ad

हल्द्वानी: खेल के मैदान एक बार फिर उत्तराखंड के नाम कामयाबी जुड़ी है। इस बार ये कामयाबी उस खेल से आई है जो अपने देश के लोगों के दिल में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में उत्तराखण्ड के बेटे को देशभर की प्रतिभाओं को पहचाना है और उन्हें देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी देनी है। उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह बिष्ट को फुटबॉल में राष्ट्रीय चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश से पहले बार किसी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर को यह जिम्मेदारी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मनोवैज्ञानिक उपचार देगा मानसिक रोग को मात: डॉक्टर नेहा शर्मा

इस बार भारत में 46वीं एशियन स्कूल अंडर-18 फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होना है। यह चैंपियनशिप 20 से 30 सितंबर तक आगरा में आयोजित होगी। इसके लिए भारत की अंडर-18 टीम का चयन किया जाना है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ने टीम के चयन के लिए चयनकर्ताओं में देवेंद्र सिंह बिष्ट को भी शामिल किया है।

प्रकाश डेंटल टिप्स: अकल के दाढ़ का दर्द होगा दूर, ऐसे किया जाता है पूर्ण उपचार

फेडरेशन ने ओएनजीसी के हेड कॉरपोरेट स्पोर्ट्स को पत्र लिखकर देवेंद्र बिष्ट को चयन-ट्रायल में शामिल होने के लिए 27 से 30 जुलाई तक रिलीव करने का आग्रह किया है। ओएनजीसी में कार्यरत देवेंद्र सिंह बिष्ट राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह यूपी के समय सात बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं, जिसमें से तीन बार उन्होंने कप्तानी भी की।

इन होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से दूर होंगे पेट के कीड़े, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

इसके अलावा वह यूथ नेशनल में भी अपने खेल का जलवा बिखेर चुके हैं। वर्तमान में वह ओएनजीसी फुटबॉल टीम के गेम्स कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसजीएफआई की ओर से उन्हें पत्र मिला है। उन्होंने बताया एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारत की अंडर-18 टीम के चयन-ट्रायल 28 व 29 जुलाई को ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होने हैं। उन्होंने बताया कि एसजीएफआई ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top