Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की बेटी ने दिया देवभूमि को दिया दिवाली का तोहफा, KBC में हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: कामयाबी केवल परिश्रम देखती है। वो उम्र और वक्त किसी की मोहताज नहीं है। हल्द्वानी की बेटी ने अपनी कामयाबी से ना सिर्फ शहर का बल्कि राज्य का नाम देश भर में रोशन किया है। उसकी परिश्रम की कहानी पूरा भारतवर्ष टीवी पर देखेगा। हल्द्वानी की उन्नति गुप्ता ने जो किया वो काफी चौकाने वाला है। उन्नति गुप्ता 9वीं कक्षा में पढ़ती है। नारायण प्रसाद गुप्ता और ममता गुप्ता की बेटी उन्नति ने सोनी टीवी में प्रसारण होने वाले शो KBC में जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बियरसिबा स्कूल काठगोदाम में पढ़ने वाली उन्नति गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर हुए पंजीकरण में उन्होंने भाग लिया था। दूसरे चक्र में जगह बनाने के बाद वो ऑडिशन देने के लिए दिल्ली गई थी। ऑडिशन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू कियर करने के बाद उन्नति ने केबीसी में जगह बनाई।

अपनी तैयारी के बारे में उन्नति ने बताया कि वो न्यूज पेपर के मदद से करेंट अफेयर्स में पर खासा ध्यान दे रही थी। वह कहती है कि जब उन्हे अपने चयन के बारे में पता चला विश्वास नहीं हुआ। बता दें कि उन्नति के चयन के बाद केबीसी की टीम बुधवार को शूटिंग के लिए हल्द्वानी पहुंची। उन्नति की कामयाबी शहर में वायरल हो गई है जो राज्य का नाम रोशन कर रही है। उन्नति कहती है कि उसे बहाना बनना बिल्कुल पंसद नहीं है, वो सभी कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करती हैं। मैं ट्राई करने से कभी नहीं डरती हूं क्योंकि वही कामयाबी की पहली सीढ़ी है,यही मैने बचपन से सीखा है।

उन्नति की कामयाबी ने एक बार फिर बताया कि बेटियों को अगर पूरा मौका दिया जाए तो वो कुछ भी करने में सक्षम है। उन्नति की कामयाबी को शहरवासी दिवाली का तोहफा मान रहे है और पूरा राज्य केबीसी के लिए उन्हें बधाई दे रहा है।

 

उन्नति गुप्ता की सफलता की कहानी उन्नति की जुबानी-इंटरव्यू के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top