Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: साइबर पुलिस का स्मार्ट वार, वापस आ गए शिकायतकर्ताओ के लाखों रुपए

Ad

हल्द्वानी: साइबर क्राइम का जाल प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस की साइबर टीम के लिए यह एक चुनौती है कि कैसे जनता को इस जाल से बचाया जाए। इस दिशा में हल्द्वानी साइबर सेल पीड़ितों को राहत दी है और करीब पौने दस लाख रुपए रिक्वर किए है। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को ठगी की 63 शिकायतें पुलिस ने सोल्व कर दी है और पीडितों को उनका धन वापस दिला दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि नैनीताल जिले में साल 2017 से साइबर क्राइम का गठन किया गया था। जिला पुलिस को सोशल नेटर्वकिंग साइट्स , जैसे फेसबुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर, वॉस्ट्सएप आदि से संबंधित 63 शिकायतें मिली थी। मोबाइल कॉल, ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से ठगी के 44 शिकायतें पुलिस के पास आई थी। आरोप था कि इन मामलों में 15.55 लाख की धन राशि निकाली गई है। एसएसपी जन्येजय खंडूरी के निर्देशन में पुलिस के साइबर सेल ने ठगी की गई धनराशि में 9.48 लाख रुपए की धन राशि विभिन्न गेटवे के माध्यम से शिकायतकर्ताओं के खातों में वापस कराई गई है। साइबर क्राइम सेल सीओ डीसी ढौंडियाल के नेतृव्य में एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह बिष्ट. चंदन सिंह नेगी, कांस्टेबल सुरेश चंद की टीम अन्य शिकायकों को सोल्व करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top