Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के सामने पार्क में पेड़ से लटका मिला अधेड का शव

Ad

हल्द्वानी:भोटिया पड़ाव चौकी के पास डिग्री कालेज के सामने नैनीताल रोड स्थित पार्क में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई है। व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ था। सूचना पर भोटिया पड़ाव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  हालांकि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी।

 

उन्होंने तत्काल पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पास ही भोटिया पड़ाव चौकी को जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतार कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। शव के गले के पास पुराना घाव दिखाई पड़ रहा है, जैकेट और पैंट शर्ट पहने इस व्यक्ति ने कमीज को ही फंदा बनाया। उसके पास एक बैग मिला है जिसमें एक चादर व बच्चे के कपड़े मिले हैं। इस मामले में चौकी इंचार्ज प्रताप नगरकोटी का कहना है कि अधेड़ बीमारी से ग्रस्त था प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है । फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top