Nainital-Haldwani News

ब्रेकिंग हल्द्वानी मुखानी: घर से लापता व्यक्ति का निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला शव

Ad

हल्द्वानी: योगेश शर्मा: मुखानी थाना क्षेत्र के रूप नगर में निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पवन जोशी उम्र 30 साल के रूप में हुई है। पवन जोशी जज फार्म का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जिस निर्माणाधीन मकान के टैंक में पवन का शव मिला है वो उसके ससुराल के बगल में ही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पवन शनिवार को अपने सुसराल में आया था और शाम से गायब था।उसके बाद से परिजन उसे खोज रहे थे। ये भी सामने आया है कि पवन को शराब पीने की लत भी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टैंक से निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को दिया जाएगा।

खेल की खबरें Haldwani NEWS IN HINDI पर पढ़ें, उत्तराखण्ड समेत देश भर की अन्य खबरों के ल‍िए बने रह‍िए हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम के साथ।  देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top