Nainital-Haldwani News

वीडियो:हल्द्वानी से चित्रशिला घाट तक एनडी तिवारी का अंतिम सफर, निकली शव यात्रा

Ad

रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी जी का पार्थिव शरीर सर्किट हाउस से निकल पड़ा है। उनके अंतिम संस्कार के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई विधायक और नेता शव यात्रा में हुए शामिल।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/a41Jclw0W40

18 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के दिन उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वो पिछले एक साल से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद राज्य में तीन दिन राजकीय शोक घोषित किया गया है। तिवारी जी को देश में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। वो अंग्रेजों के वक्त से भारतीय राजनीति का हिस्सा रहें। वो देश के एकलौते ऐसे नेता रहे जिन्होंने दो राज्यों के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने हल्द्वानी में एचएमटी और सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की नींव रखी। उन्होंने कांग्रेस में कई नेताओं के राजनीतिक करियर को उड़ान दी। वह उत्तराखण्ड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल पूरा किया जो अभी तक कोई भी नहीं कर पाया है। कांग्रेस के अलावा विपक्ष में भी तिवारी जी का सम्मान होता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top