Nainital-Haldwani News

इतिहास रच दूसरी बार हल्द्वानी के मेयर बनें जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, कुछ उम्मीदारों को नोटा से कम वोट

Ad

हल्द्वानी-उत्तराखंड के सात नगर निगम सहित 84 निकायों निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं।।प्रदेश में मेयर पद के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा-कांग्रेस ही नहीं निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी सबकी निगाहें टिकी थी। इस बार पूरे प्रदेश में मतपत्रों से चुनाव हुए हैं। 2013 के चुनाव की तरह इस बार चार नगर निगमों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया। राज्य भर में ग्रामीण इलाके शहर इलाकों में तब्दील हुए थे जिस कारण से देर रात तक सभी नतीजे सामने आए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में 1257 मतदान केंद्रों में बनाए गए 2664 मतदेय स्थलों पर रविवार को मतदान हुआ था। पूरे प्रदेश में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए थे।1148 पदों के लिए 4978 उम्मीदवारों का भाग्य का पिटारा मंगलवार को खुला।

उत्तराखण्ड का ऐसा रहा हाल

राज्य में 84 शहरी निकायों में से 83 के परिणाम सामने आ चुके हैं। ये सभी मेयर या चेयरमैन के पद हैं। इनमें से 34 पर भाजपा, 26 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय दर्ज की है। बसपा ने भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। एक सीट पर वो जीती है। हरिद्वार में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

बता दें कि मेयर की 7 सीटों में से देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, ऋषिकेश, रुद्रपुर, कोटद्वार और हल्द्वानी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें पांच सीटों देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में भाजपा का परचम लहराया। जबकि पहली बार अस्तित्व में आए कोटद्वार नगर निगम में कांग्रेस की हेमलता नेगी पहली मेयर चुनी गई हैं। वहीं हरिद्वार में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

हल्द्वानी नगर निगम का पूर्ण नतीजा

भाजपा के मेयर प्रत्याशी जोगिदर रौतेला ने कांग्रेस के सुमित हृदयेश को 10854 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार मेयर पद पर कब्जा किया।

  • भाजपा-जोगिंदर पाल सिंह रौतेला- 64793
  • कांग्रेस- सुमित हृदयेश-53939
  • सपा- शोएब अहमद-9234
  • निर्दलीय-रुपेंद्र नागार-2051
  • यूकेडी- सुशील उनियाल-1328
  • बसपा- शिव गणेश-1254
  • निर्दलीय- ललित मोहन डालाकोटी-851
  • निर्दलीय-अनिल कुमार सिंह-785
  • आप- गीता बलुटिया-555

वहीं 848 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top