Nainital-Haldwani News

ये मंत्री पत्रकारों को फर्जी बोलेंगे, कभी उन्हें एजेंट कहेंगे और अच्छा नहीं लगेगा प्रश्न तो चलें जाएंगे

Ad

हल्द्वानी: राज्य के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे का विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर पत्रकारों के लिए उनकी जुबान जहर ही उगल रही है। पहले एक टीवी पत्रकार ने 13 का पहाड़ा पूछा तो उन्होंने उसे फर्जी करार दे दिया तो वहीं सोमवार को हल्द्वानी में उन्हें पत्रकार का प्रश्न अच्छा नहीं लगा तो उसे कांग्रेस का एजेंट कहने लगें। उसके बाद उन्हें पत्रकारों के रोष का सामना करना पड़ा और मामला हाथ से निकलता देख वो प्रेस सम्मेलन से चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के खेल मंत्री अरविंद पांडे आज हल्द्वानी के इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता के दौरान अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले उत्तराखण्ड के खेल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय एक बार फिर विवादित बयान में फंस गए , मंत्री जी मीडिया के सवालों का जबाब दे रहे थे। मंत्री जी से सवाल किया गया की पिछली सरकार के द्वारा किये गए काम के बाद आप नया क्या करने वाले हैं। तो मंत्री जी इस सवाल पर भड़क गए और जबाब था आप कांग्रेस के एजेंट हैं क्या।  मंत्री जी से दूसरा सवाल था की खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नही है, किट नही कोच नही फिर ऐसे हालातों में कैसे हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे, स्टेडियम का काम रुका हुआ है। तो मंत्री जी ने जबाब दिया…

https://youtu.be/hyvtm-LplzQ

आप क्या 9 महीने में इतने बड़े हो गए थे ???? आपको बीस साल लगे होंगे बड़े होने में ,अभी मुझे डेढ़ ही साल हुआ है। इतना कहते ही मंत्री जी भड़क कर प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठ कर चल दिये। गौरतलब है कि अरविंद पांडे प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद से कई बार इस तरह के बड़बोले बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं और कई बार हाईकमान से उनको फटकार भी लगाई जा चुकी है बाबजूद इसके हमेशा गुस्से में दिखने वाले  अरविंद पांडे लगातार बीजेपी की किरकिरी कराते आ रहे हैं ।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top