Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बस की चपेट में आए चार युवक… दो की हुई मौत

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड रोडवेज की बस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। मामला मेरठ के एनएच 58 का है। मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक उत्तराखंड रोडवेज बस की चपेट में 4 लोग आ गए। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टामर्टम के लिए भिजवाया तो वही घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

मृतकों की पहचान मुकेश और संजीव के रूप में हुई है। जबकि इमरान और शाहिद घायल हो गए। चारों युवक मजदूर बताए जा रहे हैं। बस की टक्कर पहले एक ठेले से हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और चारों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। राहगीरों के शोर से जब बस रुकी तो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतकों के परिजन सकते में है। मृतक शोभापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top