Uttarakhand News

उत्तराखंड में UKSSSC की होने वाली है वापसी, नए अपडेट पर नजर डालिए

Ad

देहरादून: पेपर लीक होने के दौरान हाथ से छीन ली गई समूह-ग की 23 सीट की भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ही कराएगा। ये भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को वापस करने की अंतिम चरण में है। व्यवस्था बहाल होने से समूह-ग की भर्तियों में तेजी आएगी। जुलाई 2022 में यूकेएसएसएससी की कई भर्तियों के पेपर लीक होने के पश्चात् सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को समूह-ग की 23 सीट की भर्तियों की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके के लिए सितंबर महीने में राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड लोक सेवा विनियम 2022 जारी किया था। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल सहित तमाम भर्तियां राज्य लोक आयोग ने कराई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच यूकेएसएसएससी में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की नियुक्ति की गई। उन्होंने रद्द हुई सभी भर्तियों की दोबारा परीक्षाएं कराई। इसके बाद पुरानी भर्ती लौटाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया। कार्मिक विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएसी को चरणबुद्ध तरीके से समूह-ग की भर्तियां लौटाने पर जल्दी फैसला लेगे। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान( एनआईओएस) की 2023 की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक की सैद्धांतिक परीक्षा 3 अक्टूबर से निर्धारित कर दी गई है। सैद्धांतिक परीक्षा के हॉल टिकट वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए है। इसको डाउनलोड कर छात्र सैद्धांतिक परीक्षा दे सकेंगे।

सैद्धांतिक परीक्षाओं की तारीख एनआईओएस की वेबसाईट www.nios.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र परीक्षा केंद्र पर अपना एनआईओएस का आईकार्ड, एक फोटो पहचान पत्र और हॉल टिकट साथ ले जाएं। सैद्धांतिक परीक्षा देने के लिए कम से कम 30 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि असुविधा न हो। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग संभागीय निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 16 व 17 अक्टूबर को कराने जा रहा है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा एकल परीक्षा केंद्र, राज्य लोक सेवा आयोग हरिद्वार में कराई जाएगी। आयोग 3 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी कर देगा। आयोग ने बुधवार को रक्षक भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी,जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top