Uttarkashi News

उत्तराखंड: वाहनों के ऊपर पहाड़ी से गिरे पत्थर, चार पर्यटकों की हुई मौत

नैनीताल ठंडी सड़क पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, पुलिस ने पूरी तरह से रोका ट्रैफिक
Ad

देहरादून: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। पर्वतीय राज्यों में हालात नाजुक हो गए हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। बात उत्तराखंड की करें तो भू-स्खलन की वजह से कई मार्ग बंद हो चुके है। बारिश के वजह से एक हादसा उत्तरकाशी में हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, गंगोत्री हाईवे बंद होने के यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top