Uttarkashi News

उत्तराखंड: मां का इलाज कराकर लौट रहे थे, सड़क हादसे में छोटे बेटे और महिला की मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक सड़क हादसे में मां और छोटे बेटे की मौत हो गई। दरअसल, मां का इलाज कराकर दो सगे भाई घर को लौट रहे थे। ये मामला उत्तरकाशी जिले का है।

ADVERTISEMENTS Ad

बडेथ- बनचौरा रोड पर बुधवार तड़के एक कार 300-400 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया। मृतकों की पहचान पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) के रूप में हुई है। सड़क हादसे में घायल हुए भूपेन्द्र का इलाज चल रहा है। भूपेंद्र भी भारतीय सेना का हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top