Uttarakhand News

उत्तराखंड में चुनावी हलचल शुरू, सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

Ad

देहरादून: चुनाव से पहले सर्वे होते हैं और उत्तराखंड में ये सिलसिला शुरू हो गया है। कई बार ये सर्वे सामने आने के बाद जनता के मूड में भी बदलाव करते हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आप लोगों के बीच पहुंच रही है और प्लान को साझा कर रही है। इसके अलावा वादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो उत्तराखंड में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहेगी। वहीं सीएम के रूप में हरीश रावत मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आगे नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में साल 2000 से अब तक 4 चुनाव हो चुके हैं। दो बार कांग्रेस व दो बार भाजपा ने सत्ता हासिल की है। अभी तक किसी भी दल ने लगातार दो बार सरकार नहीं बनाई है। साल 2017 में हुए चुनावों में भाजपा ने 57 सीटो पर कब्जा जमाया था हालांकि सर्वे में उसे काफी नुकसान हुआ है। एबीपी सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 30-34 सीट मिलने का अनुमान है। सर्वे में बीजेपी को 36-40 सीट मिलने की बात कही जा रही है। आम आदमी पार्टी को 0-2 सीट मिल सकती है।

उत्तराखंड में कांग्रेस को 36 फीसदी वोट मिल सकता है, जबकि बीजेपी 41 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली के तौर पर उभर सकती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 12 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सर्वे में अन्य पार्टियों और उम्मीदवारों को 11 फीसदी वोट मिल सकता है। सर्वे में कांग्रेस का चेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश राव को सबसे पसंदीदा माना जा रहा है। मौजूदा सीएम पुष्कर धामी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अनिल बलूनी का नाम हैं। इस सर्वे में 107000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है जो कि पांच राज्यों में कराया गया था। सर्वे 9 अक्टूबर 2021 से 11 नवंबर के बीच किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top