Election Talks

क्या उत्तराखंड में फिर टूटेगी कांग्रेस! मंत्री रह चुके एक कद्दावर नेता भाजपा के संपर्क में हैं

Ad

देहरादून: राज्य में एक बार राजनीति को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की राह साफ नजर आ रही है। तो वहीं भाजपा जल्द ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम धामी के उप चुनाव से पहले ही भाजपा कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि साल 2016 में कांग्रेस में बड़ी टूट-फूट हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड की राजनीति पूरी तरह से बदल गई थी। तब कई सारे कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए थे। जिन्हें सरकार में अहम पद मिले। वहीं 2022 विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया था। दरअसल यशपाल आर्य और संजीव आर्य भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जा रहा है कि अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के कद्दावर नेता जो कांग्रेस में मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, वो भाजपा में आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ-साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top