Jobs

SBI ने निकाली 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SBI ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियां,मौका हाथ से ना जानें दें
Ad

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 1 सितंबर, 2023 को एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत 6160 पदों को भरा जाएगा। अगर कोई इन पदों के लिए इच्छुक हैं तो एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 रखी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – 1 सितंबर, 2023
आवेदन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2023
आवेदन विवरण संपादित करने की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2023
अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तारीख- 6 अक्टूबर, 2023

नोटिफिकेशन की मानें तो अप्रेंटिस की समय अवधि एक साल की होगी और उम्मीदवार एक वर्ष की अवधि के लिए प्रति माह 15,000 रुपये दिए जाएंगे। उम्मीदवार का सेलेक्शन अक्टूबर/नवंबर 2023 के महीने में आयोजित होने वाली ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा पर आधारित होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 300 रुपये का भुगतान करना होगा.एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के 1 अगस्त 2023 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top