Jobs

असम राइफल्स में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, 17 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Ad

Assam Rifles: Job Vacancy: असम राइफल्स में 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए नई भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, और आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट (www.assamrifles.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के तहत उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही उन्हें कुछ खेलों में अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, नेशनल स्पोर्ट्स गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, विंटर गेम्स, या पैरा गेम्स में से किसी एक में होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी, छाती 80 सेमी (फूलने पर 85 सेमी) होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। असम राइफल्स ने पुरुष और महिला दोनों के लिए जनरल ड्यूटी (GD) के 19-19 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, शूटिंग, लॉन्ग जंप समेत अन्य खेलों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 25 नवंबर को एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों का फिजिकल सेलेक्शन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top