Uttarakhand News

अच्छी खबर: हल्द्वानी के वैभव का शानदार शतक, विरोधियों की बोलती बंद

Ad

हल्द्वानीः उत्तराखंड क्रिकेट आज किसी पहचान का मौहताज नहीं है। उत्तराखंड क्रिकेट को घरेलू क्रिकेट में जगह बनाने के बाद टीम ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। सीनियर टीम ही नहीं बल्कि हर वर्ग की टीम ने राज्य के नाम को क्रिकेट के मैदान पर पहचान दी है। बता दें कि राज्य की सीनियर टीम ने विजय हजारे और रणजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी टीम जीत की हैट्रिक जमा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस क्रम में एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। पुरुष अंडर 23 में वैभव भट्ट की 108 रनों की पारी की बदौलत उत्तराखंड ने मेघालय को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में उत्तराखंड व मेघालय के बीच मैच हुआ। मेघालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी मेघालय ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बनाए।

vaibhav bhatt

रोहित शाह ने 40, सूर्या ने 33 व कैनी ने 27 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए कार्तिक जोशी ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम को पहला झटका दस रनों के कुल योग पर लाग। इसके बाद वैभव भट्ट और सागर ने टीम की कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई। वैभव ने नाबाद (108) और सागर ने (70) रनों का योगदान दिया। इसके अलावा बता दें कि वैभव भट्ट ने रणजी और विजय हजारे दोनों ही टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top