Nainital-Haldwani News

बिन्दुखत्ता की वैशाली गोस्वामी बनी पैरामेडिकल 2022 की उत्तराखंड टॉपर, आप भी दें बधाई…

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र पिछले कुछ वक्त युवाओं की सफलता के चलते लगातार चर्चाओं में आ रहा है। रूबी फुलारा के बाद अब वैशाली गोस्वामी ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वैशाली गोस्वामी ने पैरामेडिकल 2022 में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। वैशाली गोस्वामी के पिता का नाम प्रमोद गोस्वामी हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

प्रमोद गोस्वामी एक किसान है एवं वैशाली की माता ग्रहणी है।वैशाली एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही थी और अपने लक्ष्य की ओर फोक्सड थी। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय गुरूजनों और अभिभावकों को दिया है। वैशाली बिंदुखत्ता पश्चिमी राजीव नगर में रहती है। बिन्दुखत्ता एक ग्रामीण क्षेत्र है और ऐसे में वैशाली की कामयाबी यहां के अन्य बच्चों को भी प्रेरित करेगी। वैसे भी पिछले कुछ वक्त उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। कई खेल मैदान में कमाल कर रहा था तो कई शिक्षा के क्षेत्र में झंड़े गाड़ रहा है। इसके अलावा अभिनय की दुनिया में भी उत्तराखंड के युवा अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top